Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : विधि के छात्र की सोते समय हत्या, तीन दिन पहले मिली थी धमकी

सच्चिदानंद मिश्र (फाइल फोटो)

👉चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव की घटना, सिर और आंख वाले हिस्से पर है गंभीर चोट

👉परिजनों का आरोप: तहरीर देने के बाद भी नहीं सुनी पुलिस, इसी लिए हुई ऐसी घटना

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार की रात करीब सवा दस बजे घर से बुलाकर एक विधि के छात्र को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मुकदमे में पैरवी करने को लेकर हुए विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर भी आरोप है कि तीन दिन पहले हुए विवाद की तहरीर भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस मामले को नजर अंदाज कर दी। 

गोबरा गांव निवासी रामचरण मिश्रा बाहर रहते हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र सच्चिदानंद मिश्र प्रयागराज के एक निजी कॉलेज से विधि की पढ़ाई कर रहा है। इधर कुछ दिनों से वह जौनपुर दीवानी कचहरी में एक अधिवक्ता के साथ इन्टर्न भी करता है। परिजनों के अनुसार, रात करीब सवा दस बजे गांव के ही दो लोग जिनसे पहले से विवाद है आए और घर से जबरदस्ती बुलाकर कर ले गए। थोड़ी देर के बाद सूचना मिली कि घर से महज 600 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति के पंप हाउस पर सच्चिदानंद घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने देखा तो सिर और आंख वाले हिस्से में चोट थी, चारपाई पर लेटा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर स्थिति देख चारपाई सहित सच्चिदानंद को एंबुलेंस में बैठाकर जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी मामले की जांच हो रही है। 

मां ने लगाया गंभीर आरोप

सच्चिदानंद की मां सरिता ने बताया कि घर में वह उसका बेटा और सास रहती हैं। तीन-चार दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। उस विवाद के बाद बेटे ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि मामले को लेकर दो-दो बार वह थाने का चक्कर काटा। यदि पुलिस सुनी होती तो शायद यह घटना नहीं हुई होती।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)