Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : नहर की झाड़ में फंसी मिली लापता किशोरी की लाश

शाहगंज, जौनपुर। बुधवार पूर्वाह्न क्षेत्र के मयारी गांव स्थित घर से निकली किशोरी की लाश संदिग्ध अवस्था में लापता होने के चौथे दिन शनिवार की सुबह घर से पांच किलोमीटर दूर नहर की झाड़ में फंसी मिली। जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। सरपतहा पुलिस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर परिजनों संग तलाश में जुटी रही। बहरहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतका (फाइल फोटो)

उक्त गांव निवासिनी गोल्डी (15) पुत्री राम अचल किसी बात पर क्षुब्ध होकर  बुधवार पूर्वाह्न घर से निकल गयी थी।घर से निकलने के बाद दो सौ मीटर की दूरी से गुजरी शारदा नहर की पुलिया पर उसके बैठे देखे जाने की बात के साथ ही नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही थी। 

उधर खोजबीन के बाद परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस भी मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। नहर में जाल डलवा कर गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला गया, पर उस दिन लोगों को निराशा ही हाथ लगी थी। शनिवार सुबह लगभग 66 घंटे बाद घर से पांच किलोमीटर दूर सुइथाकला गांव के पास नहर की झाड़ में उसकी लाश फंसी मिली। मृतका अपनी माता पिता के छः संतानों में से बहनों में सबसे छोटी थी। इस वर्ष वह क्षेत्र के एक कालेज से हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। बहरहाल लाश मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी।

मामले में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)