Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS गुडवर्क : दो हत्यारोपियों को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर। विगत 4 मार्च को थाना लाइन बाजार अन्र्तगत ललई यादव की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लोगों को दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार वादी मुकदमा राजन यादव पुत्र ललई यादव ग्राम रैभानीपुर थाना लाईन बाजार ने तहरीर दी थी। 

तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-94/2026 धारा-103(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में लाइन बाजार पुलिस टीम ने अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र विकास सिंह निवासी तारापुर कालोनी थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष व सुभांषु सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी तारापुर कालोनी थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 28 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय चालान भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सतीश कुमार सिंह थाना लाइन बाजार, हे0का0 अमलेश सिहं, हे0का0 दीपक सिहं, हे0का0 दीपक भृगुवंशी, हे0कां0 अवधेश सिंह रहे।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)