Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान, सपा और बसपा ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने को लेकर शुक्रवार को सपा ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में  कल अंबेडकर तिराहे पर अंबेडकर पार्क में परमपूज्य बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को अराजक एवं असामाजिक तत्वों ने कालिख पोतकर कीचड़ से अपवित्र कर अपमानित किए जाने पर  समाजवादियों ने ज़िला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में जबरदस्त नारेबाजी, प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। उक्त अवसर पर बाबासाहब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारों से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। 

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से सौंपा गया।

इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी जौनपुर इस अत्यंत दुखद एवं निंदनीय घटना की कठोर निंदा करती है, इस घृणित कृत्य से पीडीए समाज, स्थानीय नागरिकों एवं बाबासाहब के अनुयायियों में काफी रोष और आक्रोश है, ये ना सिर्फ बाबासाहब का अपमान है बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान है। समाजवादी पार्टी जौनपुर मांग करती है कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

समाजवादी पार्टी जौनपुर यह भी मांग करती है कि उस स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित की जाए तथा जनपद में बाबासाहब की सभी स्थापित प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, प्रदेश सचिव राजेश यादव, राजकुमार बिंद, श्रवण जायसवाल ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव, नेपाल, राजेंद्र यादव टाइगर, सुरेश यादव, महेंद्र प्रताप यादव, सुशील दुबे, अनवारूल हक गुड्डू,  डॉ अमित यादव, पूनम मौर्य, डॉ राजीव रत्न मौर्य, गुलाब यादव रीठी, मनोज कुमार मौर्य, विकास यादव, धीरज बिंद, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, अशोक यादव नायक, भानु मौर्य, बरसातू राम सरोज, सुहैल अंसारी आदि रहे। 

वहीं बसपा ने भी जोरदार प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। बसपा नेता डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ ने कहाकि हमारे महापुरुष का अपमान हुआ है इसकी कड़ी निंदा करते है। उन्होंने कहा कि नई मूर्ति लगाए, आरोपियों की गिरफ्तारी हो, और पूरे जिले में जहाँ भी बाबा साहब की मूर्ति लगी है वहां कैमरा लगाया जाय। इस मौके पर काफी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)