जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मियापुर प्राइमरी स्कूल के पास बदमाशों ने ललई यादव 55 साल को बुरी तरह पीट दिया। बदमाशों ने इतना पीटा कि उसी हालत बिगड़ गई। चीख पुकार सुनकर उसे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है वहीं आरोपियों की तलाश में जुट गया है। इस वारदात से परिजन में मातम है। उनका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मारपीट किन वजहों से हुई इसका कारण अभी साफ नहीं हुआ है।
Below Post Ad

जेड हुसैन (बाबू)
मैनेजिंग डायरेक्टर
इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)

