इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी रेलवे स्टेशन के समीप एक वर्ग के धार्मिक स्थल पर शराराती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। शिया समुदाय का यह स्थल छोटी लाइन के पास स्थित है।
जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को हुई बड़ी संख्या में एक वर्ग के लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर जुटी हुई भीड़ को यह पूरा आश्वासन दिया कि शरारती तत्व चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों ना हो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर शिया धर्मगुरु मौलाना मौलाना महफूजुल हसन खान प्रिंसिपल मदरसा नसिरिया समेत कई शिया धर्म गुरु ने पहुंच कर लोगों को समझा बूझकर भीड़ को कम किया। पुलिस की कार्रवाई भी तेज हो गई है मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर शरारती तत्वों का फिंगरप्रिंट तथा अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


