Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मछलीशहर ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज़, विधायक ने दी मुबारकबाद

मछली शहर (जौनपुर)। नगर के ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज़, मस्जिदों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात। नगर के ईदगाह, शाह अशरफ शाह, खजूर वाली मस्जिद,जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, सुभान शाह समेत अन्य मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज़ अदा की गई, ईद गाह में शहर इमाम मौलाना अबुल कलाम ने नमाज़ पढ़ाया। नमाजियों ने देश में अमन और शांति के लिए दुवाएं मांगी, और नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

इस मौक पर क्षेत्रीय विधायक डॉ रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व लोकसभा  बसपा प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज, पंधारी यादव, राकेश उर्फ मंगला गुरु, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सोनकर, कमलेश कुमार, के अलावा क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनीत राय समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।



Tags