जौनपुर। जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सर्वे मऊ गांव में दलित वर्ग के दो पक्षों में दो बच्चों की मां को भगा ले जाने के मामले में जमकर मारपीट की घटनाओं में दो लोगों को चोटें आई हैं। घटना का विवरण कुछ इस प्रकार है कि सर्वे मऊ गांव निवासी शिवकुमार गौतम उम्र लगभग 45 वर्ष का पुत्र अपने एक रिश्तेदार की पत्नी को भगाकर उसे लेकर काफी दिनों से फरार रहा।दो दिन पहले जब उसे लेकर वापस लौटा तो इसकी जानकारी बारा गांव के उस व्यक्ति को लगी जिसकी बहूं को लेकर भागा हुआ था। शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे जब लोग पूछने पहुंचे उसी समय दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।इस मारपीट की घटनाएं में एक पक्ष से शिव कुमार गौतम तथा दूसरे पक्ष से तीर्थ राज गौतम घायल हो गए। स्थानीय थाने की पुलिस दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गयी चिकित्सक ने चिकसकिय परिक्षण के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने शिव कुमार गौतम के सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना के सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है।
