जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मलहनी गांव में पत्नी से कहा सुनी हो जाने पर पति ने शीशा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना शनिवार ईद के दिन की लगभग 12:00 बजे की है मल्हनी गांव के निवासी शेरे आलम पुत्र अजीज अहमद ने पहले ईद के जमकर शराब का सेवन किया और फिर घर पहुंच कर अपनी पत्नी और बच्चों से विवाद कर लिया। उसी शराब के नशे में शीशा पीसकर चूर्ण की तरह से पानी के साथ पी लिया। शीशा पीने के कारण जब उसकी हालत ख़राब होने लगी तब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसकी बिगड़ती हालत देखकर चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
JAUNPUR NEWS : पत्नी से विवाद हुआ किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
मार्च 21, 2026
Tags
