Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : बाइक की चपेट में आने से छात्र की मौत

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर में बाइक की चपेट में आने से छात्र की मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना होली के दिन लगभग तीन बजे दिन की है। उक्त गांव निवासी सुग्रीव कुमार बिंद का 16 वर्षीय पुत्र पवन कुमार अपने घर के पड़ोस में जा रहा था।

 उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे तीन बाइकों पर सवारों में एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से पवन बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन का आरोप है कि बाइक सवारों ने पवन को बुरी तरह के पीटकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अचेत अवस्था में पड़े रहे घायल को चौराहे पर लाकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि घायल को लेकर जब यह लोग पुलिस चौकी शीतला चौकिया पहुंचे जहां पुलिस कार्रवाई करने के बजाय इन्हें फटकार कर भगा दिया। बाद में लोगों ने चौराहे पर रखकर जाम कर दिया। लगभग आधे घंटे बाद समझने के बाद मामला शांत हुआ तब पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हाई स्कूल का छात्र बताया गया है। परिजन बार-बार इलाका पुलिस पर लापरवाही आरोप लगा रहे हैं और ग्रामीणों में स्थानीय पुलिस चौकी के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)