Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : रंग लगाने को लेकर हुई मारपीट में तीन जख्मी, हुई पत्थरबाजी

जौनपुर। बुधवार को नगर के पालिटेक्निक चौराहे पर बच्चों को रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट और पत्थर बाजी में तीन लोग ज़ख़्मी हो गए। पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल भिजवाकर उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण करावा कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों द्वारा मामला कुछ इस प्रकार बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास होली के दिन लगभग 11बजे बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर सोनकर पक्ष से हुई मारपीट और पत्थर बाजी की घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के रूहट्टा मोहल्ला निवासी विद्या शुक्ला उम्र लगभग 70 वर्ष पुत्र ज्ञान दास शुक्ला, संजीव कुमार शुक्ला उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र विद्या शुक्ला, अमित चौबे उम्र लगभग 40 वर्ष तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पाकर क्षेत्र में चक्रमण कर रहे शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में सराय पोखता पुलिस चौकी प्रभारी राजीव रंजन काफी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल भेज वाए और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि दूसरे पक्ष से कोई घायल नहीं हुआ है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)