![]() |
| पीड़ित महिला |
जौनपुर। थाना मीरगंज अंतर्गत ग्राम कसेरवा निवासिनी निशा पत्नी इंद्रेश ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति इंद्रेश यादव, जेठ सुरेश व दिनेश यादव और उनके लड़के रविंद्र वीरेंद्र पुत्रगढ़ सुरेश यादव व उनकी पत्नी निर्मला और संगीता ने गोल बंद होकर मेरे कमरे का दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। पीड़िता निशाने बताया कि मुझे मारपीट कर बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया गया। मैं अपने तीन बच्चों के साथ दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर हूं। पीड़िता ने थाना मीरगंज पर जाकर अपनी समस्या सुनाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई गई है।
