Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : युवक को गोली मारने का किया प्रयास, फायर मिस हाेने पर कट्टे की मुठिया से प्रहार कर सर फोड़ा, हालत गंभीर

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो बदमाशों ने एक युवक पर कट्टे से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली मिस होने से तमंचे की मुठिया से प्रहार कर सर फोड दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समोदीपुर ग्राम निवासी लक्ष्मी शंकर यादव (45) पुत्र उमापति यादव आज सुबह करीब 10 बजे दुधौरा चौराहे पर मौजूद थे। 

इसी दौरान वहां पहुंचे हमलावरों ने उन पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली मिस होने के बाद तमंचे की मुठिया से प्रहार करने से लक्ष्मी शंकर लहूलुहान होकर गिर पड़े, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते प्रमोद यादव और उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।



Tags