Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS प्राचीन काल से आज तक क्षत्रियों का योगदान महत्वपूर्ण : ब्रजभूषण सिंह

👉बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

जौनपुर। प्राचीन समय से लेकर आज तक राष्ट्र व समाज के लिए क्षत्रियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। क्षत्रियों ने सभी वर्गों का नेतृत्व करने की क्षमता आज भी है। उक्त विचार पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने तिलकधारी सिंह इंटर कालेज के मार्कण्डेय सिंह सभागार में बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त की। उन्होंने कहाकि हमें आज तक जो बताया जाता है कि साबरमती के संत ने देश को आजादी दिलायी यह बात पूरी तरह सत्य नहीं है। स्वतंत्रता संग्राम में चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाषचन्द्र बोस जैसे लोगों का भी योगदान रहा है। 

पूर्व सांसद ने नौजवानों को रश्मिीरथी और हनुमान चालिसा पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहाकि हनुमान चालीसा में तुसलीदास ने बल, बुद्धि और विद्या मांगी। क्योंकि से तीनों चीजे रहेंगी तो धन अपने आप आयेगा। मुख्य अतिथि ने छात्रों को जमीन से जुड़े रहने की अपील की। 

होली गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया। वशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विधान परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह ने समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर जय सिंह बाबा तथा संचालन डा. सुनील कुमार सिंह ने किया। उक्त अवसर पर धर्मराज सिंह, डा. महेन्द्र सिंह, दयाशंकर सिंह, अनिल कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।



Tags