Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। मामला इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मरदानपुर निवासी मंगला प्रसाद साहू ने अपनी पुत्री नेहा साहू का विवाह हिन्दू धर्म के रिति-रिवाज से बीस फरवरी वर्ष 2025 को किया था। शादी में मंगला प्रसाद ने अपनी हैसियत से के मुताबिक उपहार में काफी सामान दिया था। शादी के बाद नेहा बिदा होकर अपने ससुराल गयी। ससुराल पहुंचकर पहुंचकर नेहा स्त्री धर्म का पालन करने लगी। वही ससुराल के लोग उसे दहेज कब मिलने को लेकर उसे तरह-तरह से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसके पति की नियुक्ति राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुल्तानपुर में बतौर अनुदेशक के पद पर हो गई। एक दिन ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर सभी स्त्री धन छीनकर घर से निकाल दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अमन ससुर ससुर आनंद कुमार साहू सास हीरामणि साहू देवर आयुष कुमार साहू नंद नित्य साहू मौसी राजमणि साहू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत विवेचना चौकी प्रभारी भंडारी को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दिया है।

Tags