जौनपुर। शहरी इलाके से सटे हुए सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में कीटनाशक खाकर कर एक ने जान दे दिया। घटना उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम ककोरगहना की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी दल सिंगार उम्र लगभग पचास साल पुत्र स्व. जयराम ने शनिवार रात लगभग आठ बजे शराब के नशे में चूर होकर अपने घर पर पहुंचा। घर पहुंचने पर उसने काफी देर तक इधर-उधर करने के बाद में कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक खानें के बाद में ही जब उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसकी बिगड़ती दशा को देखकर परिवार के लोग उसे सदर अस्पताल ले गये।सदर अस्पताल में उपचार के लगभग दो घंटे बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
JAUNPUR NEWS : कीटनाशक खाकर वृद्ध ने दी जान
मार्च 22, 2026
Tags
