Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS “युवा सेवा से गांवों में विकास की नई रोशनी” : मम्मन यादव

जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सामाजिक प्रतिबद्धता के वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख करंजाकला मम्मन यादव ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि युवा शक्ति यदि सेवा, स्वच्छता, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण को अपने जीवन का लक्ष्य बनाए तो गांवों के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। 

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने स्वयंसेवकों को मानवता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश देते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन अहमद अब्बास खान एवं सुमित सिंह ने प्रभावशाली एवं गरिमामय ढंग से करते हुए पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रो. अजय कुमार दूबे ने कौशल विकास को वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, वहीं प्रो. अजय कुमार दुबे ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच को सफलता की आधारशिला बताते हुए युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि टी.डी. कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना को सेवा भावना, सामाजिक समरसता और सामूहिक उत्तरदायित्व का सशक्त मंच बताते हुए स्वयंसेवकों को समाज से जुड़कर कार्य करने की प्रेरणा दी। 

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम है तथा शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा और समर्पण के संकल्प को जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, संजीव चौरसिया, डॉ. जीवन यादव, आर.पी. सिंह, डॉ. ममता सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. प्रज्वलित यादव, प्रवीण यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य तथा सैकड़ों स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं मौजूद रहे।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)