Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : सम्राट अशोक की जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

 जौनपुर। जिला शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में 25 मार्च को विशाल बाइक और शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हजारों बाइक सवार शामिल हुए और तरह तरह की झाकियां लोगो को मुग्ध कर रही थी। सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर भंडारी स्टेशन से यात्रा निकली जो शहर के विभिन्न इलाके से होते हुए पंच हटिया स्थित अशोक स्तंभ पर जाकर समाप्त हुई। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव और चेयरमैन मनोरमा मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। रैली में रामसकल मौर्य, कमलकांत मौर्य, विवेक मौर्य, प्रेम चंद मौर्य, कमलेश, रूपचंद, कैलाश चंद्र मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी सम्राट सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। प्रदीप मौर्य ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार जताया।



Tags