Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS अखंड भारत के निर्माता हैं सम्राट अशोक : सांसद बाबू सिंह

जौनपुर। पूरे देश में मौर्य वंश के महान शासक चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्ष के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों में संगोष्ठियों का आयोजन कर उनके महान व्यक्तित्व और शांति के संदेश को याद किया जाता है। इसी क्रम में इंडियन आई विटनेस से बातचीत के दौरान सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने ​शांति और अहिंसा का संदेश पूरे देश को दिया है। कलिंग युद्ध के भीषण रक्तपात के बाद सम्राट अशोक ने युद्ध का मार्ग त्यागकर बौद्ध धर्म अपनाया और विश्व भर में 'धम्म' (शांति और नैतिकता) का प्रचार किया। उन्होंने अपने शासनकाल में सड़कों, अस्पतालों, कुओं और छायादार वृक्षों का निर्माण करवाकर जनसेवा की मिसाल पेश की।

​भारत की सांस्कृतिक विरासत भारत का राष्ट्रीय चिह्न (अशोक स्तंभ) और तिरंगे का 'अशोक चक्र' इन्हीं की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। सांसद ने आगे कहा कि जौनपुर से लेकर पूरे देश में मौर्य वंश के शासक सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। 

Tags