जलालपुर, जौनपुर। पुलिस की संयुक्त टीम और हत्या के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई इस दौरान दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे जिंदा कारतुस खोखे एक मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।
यह मुठभेड़ बुधवार को जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी गांव में हुई एक हत्या के मामले से जुड़ी है। आशीष उर्फ चिघडू चौहान नामक व्यक्ति की एक दर्जन से अधिक लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी हत्या के बाद शव को घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर बंदीपुर गांव में फेंक दिया गया था। मृतक आशीष उर्फ चिघडू चौहान जो जलालपुर के संघईपुर गांव का निवासी था। बुधवार को बंदीपुर स्थित शराब ठेके के पास मौजूद था तभी करीब एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और उसे दौड़ाना शुरू कर दिया आशीष अपनी जान बचाने के लिए सिरकोनी गांव में घुस गया और कई घरों में छिपने की कोशिश की हमलावर की धमकियों से ग्रामीण डर गए।
हमलावरों ने गांव के गुल्लू मौर्य के घर से पीछे एक मड़हे में आशीष पर चाकू से हमले किये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों के शोर मचाने पर हमलावर आशीष का शव उठाकर बंदीपुर गांव से हाईवे की ओर जाने वाली सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। बुधवार रात को चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस मामले से जुड़े अभियुक्त भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर आ रहे हैं।
इस सूचना पर पुलिस की गठित टीमो ने ग्राम ओईना के पास घेराबंदी की घेरा बंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिससे जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान शिव शंकर चौहान उम्र लगभग 26 वर्ष और धनंजय चौहान उर्फ नंदू उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई दोनों शंघईपुर थाना जलालपुर जौनपुर के निवासी हैं।




