Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : नदीम जावेद महाराष्ट्र में एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त, संगठन सृजन अभियान को मिलेगी मजबूती

जौनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद को 'संगठन सृजन अभियान' के तहत महाराष्ट्र राज्य का एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया है।

नदीम जावेद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा।

गौरतलब है कि नदीम जावेद का संगठनात्मक अनुभव काफी व्यापक रहा है। वह इससे पूर्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

इसके अलावा पंजाब, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मेघालय और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में ऑब्जर्वर की भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही विभिन्न राज्यों में प्रभारी के रूप में भी संगठन को मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनकी नियुक्ति से महाराष्ट्र में संगठन सृजन अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।

Tags