इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली के मोहल्ला भंडारी में एक सोलह वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दिया है। इस कोतवाली क्षेत्र में चौबीस घंटे के अन्दर यह दूसरी घटना घटित हुई है। रविवार रात लगभग आठ बजे की है। भंडारी निवासी बिशनू साहू का सोलह वर्षीय पुत्र शिवम साहू अपने घर के एक कमरे में फांसी पर लटक रहा था। परिजनों की जब निगाह जब पडी तब घर में कोहराम मच गया। जैसे हीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली। चौकी प्रभारी जय दीप कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
