Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मुकुंदपुर में विवाहिता की हत्या, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मड़ियाहूं, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में बीती रात 30 वर्षीय विवाहिता सुनीता पटेल की उसके पति व  परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता किशन कुमार पटेल निवासी चतुभुजपुर  थाना बरसाती ने मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2017 में मुकुंदपुर निवासी शैलेश कुमार उर्फ शशी पटेल के साथ हुई थी। मृतका को एक 5 वर्ष की पुत्री अंशी है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, जेठ, ससुर व अन्य परिजन मिलकर पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और न देने पर प्रताड़ित करते थे।

पिता का आरोप है कि 28 मार्च की रात सभी ने मिलकर सुनीता की पिटाई कर हत्या कर दी। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। घटना की सूचना भी ससुराल पक्ष ने नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Tags