इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुर उत्तरी में बलात्कार के आरोपी की फांसी पर लटकी हुई लाश दिखाई देने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कुछ इस प्रकार है कि गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अमरा गांव निवासी विजय कुमार यादव उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र रामसूरत यादव और उसी गांव के राहुल यादव दोनों के खिलाफ गांव की एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला थाने पर दर्ज लगभग 10 दिन पूर्व दर्ज कराया गया था। एफआईआर दर्ज होने बाद दोनों वहां से फरार हो गए। दोनों को स्थानी पुलिस तलाश कर रही थी। दोनों वहां से फरार होने के बाद गांव के ही संजय यादव ने अपने भाइयों के साथ एक मकान वाजिदपुर उत्तरी में बनाया था जहां यह दोनों शरण लिए हुए थे। दोनों में से एक विजय कुमार यादव ने शनिवार देर रात में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात्रि लगभग 3:30 बजे जैसे ही घटना की जानकारी चौकी प्रभारी भंडारी जयदीप कुमार कोल को हुईं। वह सहयोगी जवानों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए तथा संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। देर रात फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई और घटनास्थल का नमूना एकत्रित किया है। मौत का सही कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
