Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मोटर साइकिल की चाभी न मिलने से नाराज युवक ने आग लगाकर दी जान

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्दीकपुर में मां से मोटरसाइकिल की चाभी के लिए नाराज़ युवक ने पेट्रोल से आग लगा लिया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दिन की है। इसी गांव निवासी शिव शंकर पुत्र स्वर्गीय राजकुमार गौतम अपनी मां से भाई की चाभी मांग रहा था। चाभी ना देने पर अपनी मां से झगड़ा करते हुए अपनी ही मोटरसाइकिल से तेल निकाल कर अपने ऊपर डालकर आग लगा लिया।जब वह जलने लगा तब उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर आग को बुझाया।आग से बुरी तरह से झुलसे इस युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)