Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मन लेकर आया, माता रानी के भवन में…

👉माँ काली की मनोहारी झांकी देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात तक भक्ति जागरण और सुंदर झांकियों का आयोजन हुआ। भजनों की स्वरलहरियों पर श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में झूमते रहे, जबकि कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।

जागरण का शुभारंभ पशुपतिनाथ गुप्त ‘मुन्ना’, आलोक गुप्ता ‘पिंटू’, क्रांति गुप्ता ‘कपूर’, शिवप्रसाद ‘सीके’, आलोक साहू, राजकुमार ऊमर वैश्य, नीशू केशरी और रामनारायण साहू ने संयुक्त रूप से माँ शारदा की आरती उतारकर किया। प्रयागराज बरना से आए अतुल पांडेय व उनकी ‘बरना म्यूजिकल ग्रुप’ ने भक्ति गीतों से समा बाँधा— “जगदंबा घरे दीना बारी आयनी हो…”, “चला चली जौनपुर नगरिया हो, शीतला माई के दुवरिया हो…”, “राजा जी खजना दे दा…”। 

गायिका उषा उज्ज्वल के “मन लेकर आया माता रानी के भवन में…”, “निमिया के डार मैया डलेली झुलनवा…”, “मेरे झोपड़ी के भाग आज जाग जाएँगे, राम आएँगे…” जैसे गीतों पर महिलाएँ थिरकती नज़र आईं। जागरण के मध्य कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, माँ काली और महिषासुर वध की आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन जायसवाल, सत्यभामा ऊमर वैश्य, खुशबू गुप्ता, श्रिया गुप्ता और दिव्या साहू ने “कहवा भुलैलु मैया…”, “केवन दरिया निमिया छईया…” जैसे पचरा गीतों से पंडाल को भक्ति में सराबोर कर दिया।

 “मैं फिरूँ श्याम, तेरे नाम की जोगन बनके…” पर राधा-कृष्ण नृत्य झांकी ने सबका मन मोह लिया।इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद द्वारा सुंदरकांड पाठ और श्याम मंडली द्वारा खाटू श्याम के भजन ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। अवसर पर पूर्व चेयरमैन शिवगोविंद साहू, मनोज ऊमर वैश्य, शिवाप्रसाद ऊमर वैश्य ‘सीके’, कपूर ऊमर वैश्य, राजेश गुप्ता, सुरेश सोनी, अरविंद, बच्चा आलोक साहू, गिरीशचंद्र ‘बन्नू’, मनोज जायसवाल, विशंभर दुबे, जगदम्बा जायसवाल,जितेंद्र अग्रवाल रंजीत गुप्ता, वरुण ऊमर वैश्य, आशीष ‘रानू’ और सद्भावना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



Tags