Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : पानी में डूबने से गई जान, पुलिस ने शव लिया कब्जे में

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में पानी में डूबकर लड़के की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर लगभग एक बजे की है। गांव का ही समीर उर्फ एस उम्र लगभग 14 वर्ष पुत्र प्रवीण कुमार गौतम दोपहर में अपने कुछ साथियों के साथ आम के बगीचे के बगल में स्थित एक गड्ढे के पास खेल रहा था। खेलते समय वह पानी में गिरकर जब डूबने लगा तब उसके साथ खेल रहे उसके साथियों ने ज़ोर ज़ोर से शोर मचाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने दौड़ कर उसे पानी से बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)