Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : इमामबाड़े में तोड़फोड़ व चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

जौनपुर। कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम  एवं वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक की टीम के उ0नि0 जयदीप मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0  46/26 धारा 305/324(4)/ 298/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली, जौनपुर से सम्बन्धित 03 वाँछित अभियुक्तगण कन्हैया बिन्द पुत्र पंचम बिन्द निवासी मानेपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष, अमर बिन्द उर्फ मण्डोले पुत्र पारस बिन्द निवासी  मानेपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष  और दीपक बिन्द उर्फ दीपू पुत्र चन्द्रशेखर बिन्द निवासी मानेपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 07-02-2026 को मुखबिर खास की सूचना पर छोटी लाईन मस्जिद के पास बने रेस्टोरेंट के पास से अभियुक्तगण को समय करीब 18.50 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया। जामा तलाशी से अभियुक्तगण के पास से चोरी किये गये चांदी के जरीह के विक्रय से प्राप्त बचा हुआ धन क्रमशः रू0 700/, 650/ व 500 कुल रू0 1850/ व अभि0 दीपक बिन्द उपरोक्त के पास से बरामद एक अदद आसमानी रंग का NARZO मोबाईल बरामद हुआ। अभियुक्तगण द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार किया जा रहा है। अभियुक्तगण को सम्बन्धित  मा0 न्यायालय जौनपुर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में नि0 अ0 महमूद आलम अंसारी थाना कोतवाली जौनपुर, उ0नि0 जयदीप कोल चौकी प्रभारी भण्डारी कोतवाली जौनपुर, हे0का0 सरोज कुमार, हे0का0 समीम अख्तर, का0कुवर अविनाश सिंह रहे। 

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)