Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : सड़क हादसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र की मौत, शोक

मृतक (फाइल फोटो)

सुजानगंज, जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जौनपुर डॉ प्रमोद सिंह एवं प्रबंधक प्रणवम स्कूल सुजानगंज के ज्येष्ठ पुत्र प्रणव सिंह (19 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रणव सिंह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा लुधियाना में बी टेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी जिस समय डॉक्टर प्रमोद सिंह को मिली उस समय वह कामाख्या देवी के दर्शन हेतु गए थे। सूचना पाते ही आनन फानन में लुधियाना गए। वहां से शव लेकर सोमवार दोपहर सुजानगंज स्थित विद्यालय पर पहुंचे। सूचना पाते ही पूर्व विधायक नदीम जावेद, सत्यवीर सिंह, मोहम्मद आरिफ, मंगला गुरु, कप्तान मिश्र सहित कांग्रेस के तमाम नेता एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग विद्यालय पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।



Tags