सुजानगंज/ जौनपुर। क्षेत्र के सखवट (भगत सिंह चौराहे) पर सोमवार को बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने शहीदो के योगदान एवं बलिदान के बारे में बताए तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डाँ अर्चना शुक्ला ने बताया कि वर्तमान समय के युवाओं को शहीदो के विचार को आत्मसात कर उनके मार्ग पर चलना चाहिए तथा संस्कारित युवाओं से ही भविष्य का भारत और सुंदर होगा। कार्यक्रम का संचालन तरुण चौबे ने किया तथा अध्यक्षता श्याम शंकर पाण्डेय ने की। अंत में आए हुए अतिथियों के प्रति कार्यक्रम के संयोजक उदयराज सिंह ने आभार व्यक्त किया। मनोज सिंह रिंकू (भाजपा) अरुण सिंह मन्नू, बब्बू सिंह, मातादीन यादव, जमींदार सिंह, हीरालाल दूबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



