![]() |
| मृतक (फाइल फोटो) |
जौनपुर। शहरी इलाके के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित मां शीतला चौकिया का दर्शन करने आए तीन लड़के में से एक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। यह दुर्घटना सोमवार की सुबह हुई। जानकारी के अनुसार अमित कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी सतहरिया थाना मुंगरा बादशाहपुर अपनी बाइक से कमलदीप 15 वर्ष पुत्र संतोष कुमार कश्यप और तीसरा लड़का आर्यन 10 वर्ष पुत्र राकेश कुमार को साथ लेकर शीतला चौकिया धाम पहुंच गए।
तीनों लड़के एक साथ पोखरे में स्नान करने के लिए उतर गए जिसमें कमलदी निवासी थाना दीवानगंज आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया जबकि उसके दूसरे साथी को डूबते समय स्थानीय लोगों ने बचा लिया। डूबते ही स्थानीय लोगों की भीड़ बड़ी संख्या में एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी शीतला चौकिया राम प्रकाश यादव सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। डूबे हुए लड़के की लाश को पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


