Type Here to Get Search Results !

जमीनी विवाद में हत्या, आठ नामजद आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक (फाइल फोटो)

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बभनोटी टेकारी गांव निवासी अशोक मिश्र उर्फ पुल्लूर का अपने चाचा कमलाकांत मिश्र से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। विवाद के दौरान करीब 10 वर्ष पूर्व हुई मारपीट के बाद अशोक अपने बड़े भाई मां व परिवार के साथ कलीचाबाद में मकान बनवाकर रहने लगे। अशोक मिश्र वर्तमान में नईगंज फैजबाग में ही आयुर्वेद दवा की दुकान खोल रखे थें जिन्हें लोग वैद्य के नाम से भी जानते थे। बतातें है कि उनके चाचा के तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे सुधीर मिश्र उर्फ रिंकू की शादी आगामी 1 मई को पड़ी है उससे पहले 23 अप्रैल को रामचरित मानस पाठ एवं 24 को तिलकोत्सव कार्यक्रम निर्धारित था। 

उसी शादी में शामिल होने के लिए चाचा का परिवार परदेश से घर आया हुआ था। रात्रि करीब दस बजे अशोक अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से रात्रि में घर पहुँचा बतातें है कि दोनों पक्षों में गाली गलौच पश्चात जमकर खूनी संघर्ष शुरू हो गया। चले लाठी डंडे में दोनों पक्षों से लोग घायल होने लगे।

 मौके की खराब स्थिति को देख अशोक के साथियो में एक को छोड़कर सभी भाग निकले। उधर गुस्साए लोगो ने अशोक मिश्र का हाथ व पैर को खूंटे में जबकि नईगंज लाइनबाजार निवासी अंकित मिश्र को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। लाठी डंडे से हुई पिटाई से अशोक अचेत हो गए। 

उधर सूचना पर रात्रि में 11 बजे पहुँचे पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस एवं पीआरबी वाहन की मदद से घायल अशोक मिश्र, अंकित मिश्र एवं विपक्षी सुनील मिश्र, मृदुल मिश्र, आनन्द मिश्र सुधीर आदि को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल भिजवाया जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ. आलोक रघुवंशी ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। 

इलाज के दौरान रात्रि में एक बजे ही अशोक की मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल सुनील, मृदुल एवं अंकित को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। 

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई कृष्णचंद मिश्र की तहरीर पर आनन्द मिश्र, मृदुल मिश्र, सुधीर मिश्र, सुनील मिश्र, सुशील मिश्र, धीरज मिश्र, नीरज मिश्र एवं राहुल मिश्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags