![]() |
| फोटो क्रेडिट (AI) |
जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के एक गांव में समलैंगिक शादी करने पर अड़ी दो लड़कियों का मामला थाने पर पहुंच गया। प्राप्त समाचार के अनुसार एक गांव की दो सखियों का प्यार इतना बढ़ा कि दोनों समलैंगिक शादी की जिद पर अड़ गई। मामला इतना बढ़ा कि बात थाने पर आ गया। महिला डेस्क की कर्मचारी के अथक प्रयास से मामला किसी तरह सुलझ तो गया पर देखना है पुलिस और समाज के लोगों के समझाने का असर कितने दिन तक रहता है। फिलहाल इस प्रेम की चर्चा जिले में जोरों पर है। लोग तरह तरह की बाते कर रहे है। वहीं दोनों लड़कियों के परिजन लोक लाज और सभ्यता का हवाला देते देते थक गए लेकिन शादी की जिद पर समाचार लिखे जाने तक दोनों लड़कियां अड़ी हुई थी।





