Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : फांसी पर लटकती मिली विवाहिता की लाश, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालुद्दीनपुर गांव में विवाहिता की फांसी पर लटकती हुई लाश से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी मोहम्मद सादाब की बाइस वर्षीया पत्नी रोजी बानो की लाश उसके कमरे में लगे पंखे से लटकतीं हुईं शुक्रवार रात लगभग ग्यारह बजे देखी गयी। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को लगी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में जितना मुंह इतनी बातें कहीं जा रही थी। लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकती हुई लाश को नीचे उतारा। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही यह बताया जा रहा है कि विवाहिता के मायके के लोग प्रदेश में रहते हैं और उसके कोई संतान नहीं थी उसकी शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी।

Tags