जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव के पास बीती देर रात में बाइक सवार एक पेड़ से टकरा गए जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जफराबाद थाना व धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के रत्तीपुर ग्राम के बृजेश मौर्य शुक्रवार की देर रात अपनी बाइक पर गांव के ही लकी सेठ को बैठाकर सेवईनाला बाजार के तरफ जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार घर से निकलते हुए जफराबाद- सेवईनाला मार्ग होते हुए करमही गांव के पास पहुचे रात के करीब साढ़े दस बजे तभी तेज रफ्तार बाइक सीधा सड़क पर एक पेड़ में जाकर टकरा गई। बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि तेज आवाज सुनाई दी। आस- पास के कई लोग दौड़कर मौके पर पहुच गए। घटना के बाद बाइक पर पीछे बैठे लकी सेठ (22) की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक चला रहे बृजेश मौर्य (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर खुद थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ला उप निरीक्षक अरविंद यादव के साथ मौके पर पहुच गए। पुलिस ने लकी सेठ के शव को कब्जे में ले लिया तथा तत्काल एम्बुलेंस से घायल बृजेश मौर्य को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल बृजेश मौर्य की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक लकी सेठ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना के बाद रात में ही घर पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। वही बृजेश मौर्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पेड़ से टकराकर लकी सेठ की मौत हो गई है। एक कि हालत गंभीर बनी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
