जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को दिन में 11 बजे जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज जौनपुर में जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में महान समाज सुधारक, एवं लेखक, सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज महात्मा गोविंद राव ज्योतिबा फुले जी की जयंती समारोह पूर्वक बनाई गई।
सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन दर्शन पर चर्चा कराते हुए पुनः संकल्प दिलाया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सामाजिक न्याय की आवाज़ को बुलंद कर महात्मा ज्योतिबा फुले जी जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। वह एक महान भारतीय विचारक, समाज सुधारक और लेखक थे।
सत्यशोधक समाज की स्थापना और महिलाओं के शिक्षा के प्रणेता रहे। सामाजिक क्रांति के जनक को उनके असाधारण सामाजिक कार्यों के लिए महात्मा की उपाधि दी गई। हम ऐसे महामानव को नमन करते हैं।
विचार गोष्ठी को मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, डॉ जितेंद्र यादव, प्रभानंद यादव, भूपेश पाण्डेय, मालती निषाद, लाल मोहम्मद राईनी, डॉ जंगबहादुर यादव, डॉ शबनम नाज़, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गण क्रमशः रामजतन यादव, मिथिलेश यादव, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, राम अकबाल यादव, सूर्यभान यादव, रामू मौर्य, नंदलाल यादव, पवन कुमार मंडल, श्यामनारायण बिंद, बरसातू राम सरोज, हरिश्चंद प्रभाकर आदि ने संबोधित करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने पर ज़िला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची की गहन समीक्षा बूथवार कराएंगे। आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सेक्टर वार कार्यक्रम बनाकर सफल आयोजन करने के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष गण को निर्देश दिया। संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से शकील अहमद, अनवारूल हक गुड्डू, संजीव साहू, दिनेश यादव फौजी, सैय्यद आरिफ, ऊषा जायसवाल, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता, राधिका यादव, महेंद्र यादव, रामकेश बिंद, कमाल आज़मी,आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, अजहर रहमान, उमेश यादव, दीपक विश्वकर्मा, रवि यादव, धर्मेंद्र सोनकर, प्रीतम पटेल, जयप्रकाश मौर्य, ई अनुज दुबे, उबैदुल्ला शेख, अफाक अहमद, ज़मीर हसन अफ़रोज़ हुसैनी, सुनील कुमार, डॉ रामसूरत पटेल, अशोक कुमार निषाद, राजेश यादव, प्रेम बिंद, विनय विश्वनाथ, प्रमोद यादव, निजामुद्दीन, अरविंद यादव, शुभम यादव, अज़ीज़ फरीदी, प्रमोद यादव जफराबाद, विशाल कन्नौजिया, अब्दुल्ला अख्तर, अमजद अख्तर सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।





