Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत बनी पहेली

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के दक्षिण पट्टी गांव में विवाहिता ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी अजीत कुमार गौतम की 27 वर्षीय पत्नी प्रिया गौतम को सुबह लगभग छः बजे ससुराल वालों ने मृत अवस्था में देख कर घर में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। आशंका जताई जाती है कि विवाहिता ने ज़हर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर लिया। उसका विवाह लगभग 7 साल पूर्व हुआ था और वह बेटे की मां थी। उसका मायका बदलापुर थाना क्षेत्र के सुगौली खुर्द गांव में बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में लेकर मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है।


Tags