मुंगराबादशाहपुर। अघोषित बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मिश्रा के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र मुंगराबादशाहपुर पर नारेबाजी करते हुए शनिवार को धरना प्रदर्शन किया।
आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर स्मार्ट मीटर से जनता का खून चूसने का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश की भोली भाली जनता और बिजली उपभोक्ताओं को खुलेआम लूट रही है, स्मार्ट मीटर जनता को लूटने की सरकारी मशीन है, इससे जनता में भारी आक्रोश है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनपद जौनपुर में अघोषित बिजली कटौती का आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय चौबीस घंटे में मात्र दस से बारह घंटे बिजली सप्लाई हो रही है, इतनी बड़ी कटौती से जनजीवन बेहाल हो गया है।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर जनता को परेशान कर रही है, बिजली सबसे मूलभूत आवश्यकता है किंतु सरकार की कटौती नीति ने जनता का जीना दुभर कर दिया है। नगर अध्यक्ष निशु केसरी ने माँग किया कि सरकार प्रीपेड मीटरों को तत्काल वापस ले और ग्रामीण क्षेत्रों मे कम से कम बीस घंटे बिजली सप्लाई किया जाना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर जिला सचिव इरशाद खान, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष यशस्वी सिंह सृजन, जिला सचिव सत्यदेव गुप्ता, चंद्र शेखर शुक्ला, संतोष पांडे जिला सचिव, सत्येंद्र विक्रम सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीशू केसरी,संजीव कुमार पांडे, डॉ अतुल कुमार त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार मुन्नू , लाल चंद्र तिवारी, दिल नवाज ,डॉक्टर जुल्फिकार अहमद, श्री प्रकाश सरोज,संजय विश्वकर्मा ,उमाशंकर गुप्ता राजू, ज्योति सिंह, पुष्पा देवी, प्रियंका कुमारी, गोमती देवी, मीनाक्षी,मंजू, उषा,बबीता सरोज,संतरा देवी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अफजाल अहमद, कामरान वाहिद,जीशान अंसारी मीडिया प्रभारी, राम चरित्र सरोज, राहुल सरोज, कार्तिकेय राज सिंह, नंदलाल गुप्ता, दिलीप पटेल,अनिल केशरवानी,अखिलेश पटेल व नमन आदि लोग मौजूद रहे।





