Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS बाबा साहब सत्य और अहिंसा के पुजारी थे : नदीम जावेद

👉कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता की मनायी जयंती

जौनपुर। भारतीय संविधान निर्मात्री सभा में प्रारुप समिति के अध्यक्ष, देश के प्रथम विधि मंत्री, भारत रत्न बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वी जयंती पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवानी न्यायालय के पास स्थापित बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। कांग्रेस जनों ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण तथा योगदान को याद किया।

 पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि बाबा साहब सत्य और अहिंसा के पुजारी थे,भारत की मजबूत लोकतंत्र और सर्वश्रेष्ठ संविधान की संरचना में डा.भीमराव अंबेडकर के अथक परिश्रम और निष्ठा की देन है। माल्यार्पण करने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान, सभासद शहनवाज मंजूर, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, लाल प्रकाश पाल, अनिल दुबे आज़ाद, इरशाद खान राजू, इकबाल हुसैन सहित अन्य लोगो ने डा.भीमराव अम्बेडकर को नमन किया। 



Tags