जौनपुर। ब्लॉक शाहगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोरारी में वार्षिकोत्सव नवारंभ एवं माता उन्मुख कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज बसंत शुक्ल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना से हुई। बच्चों ने अभिभावकों से भरे प्रांगण में अनेक सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम पेश कर सभी को अपनी ओर आकृष्ट किया।बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने विद्यालय परिवार एवं बच्चों की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने शत प्रतिशत नामांकन एवं संचालित योजना का लाभ लेने की अपील की। विशिष्ट अतिथि,जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रशांत मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास एवं उनके अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रतिभाग किये बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, अशोक सोनकर, देवेन्द्र सिंह, राजीव पाठक, चंद्रजीत मौर्य, अखिलेश कुमार,वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, ओम प्रकाश वर्मा,मंजू मौर्या, मंजू देवी नीलम मौर्य निशा कुमारी बृजेंद्र यादव रजनीकांत यादव सुनीता प्रजापति रीता यादव सहित सहित भारी संख्या में शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका शिवानी मौर्य एवं सहायक अध्यापिका अनुपम भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रधानाध्यापिका शिवानी मौर्य द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
