Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : एसवीकेपी कार्यालय प्रबंधक शालिनी सिंह का जन्मदिन मना

मुंबई। 'किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही उसकी पार्टी की रीढ होते हैं इसलिए उनका सम्मान करना राजनीतिक दल के कर्ताधर्ता का कर्तव्य होता है। इसी कर्तव्य निर्वाह के चलते समाज विकास क्रांति पार्टी के  कॉर्पोरेट कार्यालय की प्रबंधक शालिनी  सिंह का जन्मदिन मना कर उन्हें सम्मानित किया गया।

 यह कहना है समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह का। वह पार्टी के कार्पोरेट कार्यालय मुलुंड में शालिनी सिंह के जन्मदिन पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ चंदन सिंह, मुनीम जायसवाल, रवि यादव, उपप्रबंधक संगीता यादव तथा कार्यालय के अन्य कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे। 



Tags