Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS ओबीसी, एससी और मुस्लिम महिलाओं को अलग से मिले कोटा : शर्मीला रमेश यादव

शर्मिला रमेश यादव 

जौनपुर। समाजवादी महिला सभा जौनपुर की जिला अध्यक्ष शर्मिला रमेश यादव ने कहा कि ओबीसी एसएससी तथा मुस्लिम महिलाओं को अलग से कोटा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा सरकार ओबीसी एससी तथा मुस्लिम महिलाओं को नजरअंदाज कर रही है। 

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रोटेशन प्रणाली पर सरकार पुनर्विचार करें और 2011 की जनगणना से ही आरक्षण देना था तो 2023 में ही हो जाना चाहिए था। 

उन्होंने मांग किया कि जातिवार जनगणना कर कर फिर महिलाओं को उसी अनुपात में देश और प्रदेश के सदनों में आरक्षण मिलना चाहिए। परिसीमन के विषय पर सरकार का सदन में बयान कुछ और है विधेयक में कुछ और है इसलिए इसमें भी स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर देश का विकास करना है तो बहुत संख्या पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक महिलाओं के ऊपर सरकार को ध्यान देना चाहिए।



Tags