Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : डालिम्स सनबीम स्कूल की स्वरित और निवेदिता ने किया टॉप

👉विद्यालय के मुखिया डॉ. अब्दुल कादिर खान ने दी बधाई

जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा जौनपुर के विद्यार्थी स्वरित चौरसिया ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही निवेदिता दुबे ने भी 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। 

दोनों मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय के मुखिया डॉ. अब्दुल कादिर खान ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। विद्यालय प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले और वह अपने परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ाए। 

यही मेधावी आगे चलकर देश की बागडोर संभालेंगे। कोई आईएएस अधिकारी बनेगा तो कोई आईपीएस अफसर तो कोई डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश सेवा करेगा। प्रधानाचार्य, शिक्षक और पूरी टीम को बेहतर परीक्षाफल के लिए डॉ. कादिर ने बधाई दी है। वहीं जारिया मैम ने भी मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।



Tags