जौनपुर। वैसे तो विधानसभा चुनाव में अभी लगभग 10 महीने शेष हैं, परंतु चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की गणेश परिक्रमा शुरू कर दिए हैं। इस समय जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह के नाम की चर्चा जोरों पर है। चर्चा है कि पूर्व आईएएस अधिकारी भाजपा अथवा उसकी सहयोगी पार्टियों से टिकट लेकर चुनावी दंगल में भाग्य आजमाने वाले हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और उसकी सहयोगी दलों के मुखिया से उनका अच्छा संबंध जग जाहिर है। ऐसे में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से कई और लोग टिकट की तलाश में है। वही दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि शाहगंज से भी लड़ने की तैयारी में है।
कौन है आईएएस अभिषेक सिंह
जनपद के टुसौरी गांव निवासी हैं। इन्होंने देश के सबसे बड़ी परीक्षा पास कर सेवा दी इसके बाद नौकरी में दिल न लगा और अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसी के साथ साथ राजनीति में रुचि होने के नाते जिले में कई प्रोग्राम किए। इनके पिता कृपा शंकर सिंह रिटायर्ड पीपीएस रहे और पत्नी अभी भी आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल है जो अपनी सेवा दे रही हैं।
अभिषेक सिंह (2010 बैच, यूपी कैडर) एक पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, जो एक्टिंग और राजनीति में करियर के लिए इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए। वे जौनपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने 'दिल्ली क्राइम' सीजन 2 और कुछ म्यूजिक वीडियो में काम किया है। हाल ही में, वह राजनीति में हाथ आजमाने के लिए सक्रिय हैं।
