Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : शत प्रतिशत रहा आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा फल

जौनपुर। बुधवार को 4:00 बजे अपराह्न सी.बी.एस.ई बोर्ड दवारा कक्षा दसवीं का परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमें आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुक्खीपुर, बोदकरपुर, जौनपुर का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा।

अधिकांश छात्र- छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च अंक प्राप्त करके जनपद में वि‌द्यालय का परचम फहराया है।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पी. के. सिंह व संस्थापिका डॉ. शीला सिंह ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या प्रीति शिखा सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर छात्र एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहें। 

सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण निम्नवत है आदर्श यादव 96.6%,  ओम चौरसिया 94.2%, मौर्या मयंक जंगबहादुर 93.4%, देवांश गुप्ता 93.2%, अधिराज गुप्ता 92.4%, प्राची मौर्या 91.8%, श्रेयांश मौर्या 90.4%,  दिव्यांश सिंह 90.4%, श्रेया मौर्या 90.2%, मयंक सोनी 89.4%,  राजश्री साहू 88.6%,  अर्णिमा चौरसिया 88.2%, गरिमा मौयो 87.2%, देवेश राज 87.0%,  अनमोल सोनकर 86.8%, गौरव कशयप 86.2%, अनुष्का चौधरी 84.2%, रीतिका सिंह 83.6% अंक प्राप्त किया है। 



Tags