जौनपुर। शहर में फैशन और रेडीमेड परिधानों के क्षेत्र में एक नई पहचान बनने की ओर अग्रसर लक्ज़री कलेक्शन का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधानसभा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान दौर में ब्रांडेड और गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों की मांग लगातार बढ़ रही है। लक्ज़री कलेक्शन जनपद के लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों के परिधान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यहां उच्च गुणवत्ता वाले कपड़ों के साथ-साथ किफायती दरों पर भी आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के ग्राहकों को लाभ मिलेगा।
मंत्री ने प्रतिष्ठान के संचालक सूर्यांश जायसवाल एवं उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ग्राहकों के प्रति उनकी बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी और कुशल व्यवहार निश्चित रूप से इस प्रतिष्ठान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने लक्ज़री कलेक्शन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान भविष्य में जनपद का नाम रोशन करेगा और व्यापार के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेगा।
उद्घाटन समारोह में गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के स्वागत एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
