इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मंडी नसीब खां में एक डाक्टर और रंग व्यापारी से जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में हुईं मारपीट में दोनो तरफ से चार लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे की है नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल का कथन है कि वह अपनी पेट की दुकान पर बैठे हुए थे कि उसी समय चार-पांच की संख्या में पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर अनुराग और उनके पिता धर्मेंद्र कुमार साहू आ गए और आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चिकित्सा अधीकारी के यहां शिकायत किया है कि वह फर्जी डॉक्टर है। इसी पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने अपना संयम खो दिया और मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में राधे रमण जायसवाल उम्र लगभग 50 वर्ष और उनके पुत्र निश्चल जायसवाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष की तरफ से धर्मेंद्र कुमार साहू डॉ अनुराग साहू को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी भंडारी जयदीप कुमार कोल मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को हिरासत में लेते हुए दोनों को उपचार एवं चिकित्साकिय परिक्षण के लिए भेज दिया है। हालांकि दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में सम्भ्रांत व्यक्तियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।
