जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा आज दिनांक 13 मई 2026 को अपराह्न 2:00 बजे कक्षा बारहवीं का परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुक्खीपुर, बोदकरपुर, जौनपुर ने शत-प्रतिशत परीक्षाफल अर्जित कर जनपद में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।
विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च अंक प्राप्त किए और जनपद में विद्यालय की साख को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। यह उपलब्धि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, परिश्रमी विद्यार्थियों एवं सहयोगी अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पी. के. सिंह एवं संस्थापिका डॉ. शीला सिंह ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर सफल छात्र-छात्राओं तथा उनके गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ अर्पित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता को लक्ष्य बनाने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति शिखा सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण निम्नवत है —
1. सुप्रिया मौर्या (95.0%)
2. अंशिका आर्या (92.0%)
3. कीर्ति चौरसिया (88.8%)
4. स्नेहा मौर्या (87.8%)
5. आयुष मौर्य (87.2%)
6. देव कुमार राय (87.2%)
7. सागर विश्वकर्मा (85.4%)
8. रक्षा साहू (83.8%)
9. गौरव कुमार (83.8%)
10. शताक्षी शुक्ला (83.4%) 11. प्रियांश राज (83.4%)
12. वैशाली अग्रहरी (83.2%)
13. आराध्या श्रीवास्तव (83.2%)
14. सिल्की मौर्या (83.0%)
15. प्रज्ञा चतुर्वेदी (81.80%)
16. माही मौर्या (81.8%)
17. निशि मौर्या (80.2%)
18. अम्बर कुमार श्रीवास्तव (80.0%)
19. फलक हनीफ (80.0%)
20. वैष्णवी मौर्या (80.0%)
21. सक्षम गुप्ता (80.0%) अंक प्राप्त करके विद्यालय और परिजन का मान बढ़ाया है।

