Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : खेत में जला हुआ मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव में 61 वर्षीय अशोक मिश्रा का शव खेत में मृत अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार, अशोक मिश्रा को कथित तौर पर जलाकर मारा गया था। कान्हापुर स्थित चौबान बस्ती निवासी अशोक मिश्रा का शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक अशोक मिश्रा की पत्नी इसरावती मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तेजीबाजार थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण और शकुंतला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए चालान भेज दिया गया है। 



Tags