👉जनपद का पहला हॉस्पिटल जिसमें मरीज ₹20 के पंजीकरण पर इलाज संभव: देवेंद्र सिंह
जौनपुर। जफराबाद थाना के निकट महरूपुर स्थित अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस अशोक हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क सर्जरी कैम्प चार दिवसीय 22 से 25 मई तक आयोजित की गई जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से आए सैकड़ो मरीज ने कैंप में पहुंचकर लाभान्वित हुए। निः शुल्क स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ हॉस्पिटल के सीएमडी देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल पर चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क है।
सिर्फ दवा, इम्प्लांट एवं जाँच का जरूरी पैसा लगता है और विभिन्न तरह के उपचार अलग-अलग रोगों के स्पेशलिस्ट द्वारा किया जाएगा। इसी क्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. श्वेता सिंह एवं डॉ. तान्या पाण्डेय डॉ. भव्या सिंह, गर्भाशय निकालने का ऑपरेशन (हिस्टेरेक्टॉमी) सीजेरियन डिलीवरी (सी-सेक्शन) अंडाशय की गांठ का ऑपरेशन बच्चेदानी की गांठ (फाइब्रॉइड) का ऑपरेशन ओवरी सिस्ट सर्जरी, महिला मूत्र असंयम सर्जरी का इलाज किया जा रहा है।
वहीं जनरल सर्जरी विभाग से डॉ. अरुण सिंह अपेंडिक्स की सर्जरी, हर्निया की सर्जरी, पित्त की थैली की सर्जरी, बवासीर की सर्जरी, आंतों की सर्जरी, गांठ निकालने की सर्जरी भी की जाएगी। कैंप में हड्डी रोग विभाग कान, नाक, गला रोग विभाग से संबंधित रोगों का इलाज कराया जा सकता है। अस्पताल के सीएमडी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह जिले का पहला हॉस्पिटल है जहां नियमित दिनों में मात्र ₹20 में रोगी संबंधित डॉक्टर से परामर्श ले सकता है। इस दौरान हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।


